श्रद्धा कार्य के लिए मुखिया मुंगा साह ने किया सहयोग

श्रद्धा कार्य के लिए मुखिया मुंगा साह ने किया सहयोग

केतार प्रखंड के मुकुन्दपुर गांव निवासी सहवीर साह कि पत्नी की मृत्यु पर मुखिया मुंगा साह ने शोक संवेदना व्यक्त किया। मुखिया ने मृतिका फुलझरी देवी का ब्रह्मभोज करने के लिए 50 किलो आटा और राशि देकर सहयोग किया। मुखिया ने कहा की गरीब, असहाय परिवार को सहयोग के लिए हमेंशा तैयार हुं। लोग बेझिझक अपनी समस्या बताएं मैं सहयोग करूंगा।इस मौके पर अजय सिंह, धर्मेन्द्र सिंह घुरन साह, नन्हकू साह, ओमनरायण पंडित, राजेन्द्र साह, विवेक गुप्ता, विरेन्द्र लाल, छोटन चौबे, शिवभरोष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।