शराब के नशे में ड्राइवर ने ट्रक में मारी टक्कर, 3 की मौत

0
Untitled

भीषण सड़क हादसे ने शादी के माहौल को मातम में बदल दिया. दरअसल जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के संसारपुर के पास एनएच 31 पर बारातियों से भरी स्कार्पियो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग जख्मी हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.परिजनों के मुताबिक स्कॉर्पियो और ट्रक, दोनों के ड्राइवर शराब के नशे में थे. दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही ट्रक से अनियंत्रित स्कॉर्पियो जा टकराई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई. घटनास्थल पर ही दो मासूम बच्चे के साथ एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं तीन लोग घायल हुए हैं.इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया, वहीं घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया. एक साथ तीन लोगों की मौत से परिवार वालों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, उनका रो-रो कर बुरा हाल है. मृतकों में 31 वर्षीय अमर कुमार, डेढ़ वर्षीय आयुष, 5 वर्षीय शिबू कुमार शामिल है. वहीं अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *