शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई के विवाद के बाद जांच टीम पहुंची सर्वोदय प्लस टू हाई स्कूल

0
28cf14df-81ed-406f-a0a5-a2e0fe722815

शिक्षक द्वारा छात्र के पिटाई विवाद में आइसा की जांच टीम पहुंची सर्वोदय +2 हाई स्कूल सतबरवा।
पिटाई के बाद छात्र की तबियत बिगड़ी ,प्राचार्या ने कानून अपराध की घटना को अंजाम दी।: त्रिलोकीनाथ

पलामू : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) पलामू की टीम सर्वोदय +2 हाई स्कूल सतबरवा में प्राचार्या और छात्रों के बीच हुई विवाद को लेकर जांच टीम पहुंची। गत शनिवार को प्राचार्या द्वारा ग्यारहवीं के छात्र समीर कुमार को बेरहमी से पिटाई किया गया था। जिसमे समीर कुमार उसी रात से गंभीर बीमार हो गया। आनन फानन में परिजन गांव के ही डॉक्टर से इलाज करवाया। शिकायत मिलते ही रविवार को आइसा के राज्य उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह और सतबरवा प्रभारी अभय सिंह दांगी पीड़ित छात्र से मिले। गुस्साए परिजनों को समझाया कि प्राचार्या से मिलकर मामला को समझने का प्रयास करेंगे। इसी कड़ी में अभिभावकों और छात्रों के साथ आरती कुमारी,नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में आइसा राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ और अभय सिंह दांगी प्राचार्या से मुलाकात किया। प्राचार्या ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अगली बार से ऐसा नहीं होने का आश्वासन दिया। वहीं छात्रों ने स्कूल में अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। लेकिन आइसा टीम के साथ प्राचार्य से वार्तालाप में सीधे तौर पर इसको झूठ बोला। जांच टीम ने अवैध वसूली का आरोप सही पाया है।आइसा राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने कहा कि अपने मनमाने तरीके से स्कूल न चलाए। ससमय अभिभावकों से राय सलाह लेते रहे। विद्यालय में छात्रों के साथ मार –पीट दुर्व्यवहार करना पूरी तरह से गलत है इससे छात्रों और समाज में अच्छा संदेश नहीं जाता है। वही अभय सिंह दांगी ने कहा कि जब छात्र मैडम का शिकायत ले कर थाना पहुंचे तो थाना कर्मी द्वारा एक छात्र को थप्पड़ मारते हुए बाहर कर दिया गया। पुलिस पब्लिक से समन्वय बना कर चले। आदिवासी छात्रों को डरा कर कानून व्यवस्था से दूर न किया जाए। हम उस दोषी थाना कर्मी के खिलाफ शिकायत जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से करेंगे। बेहतर शिक्षा व्यवस्था और सर्वोदय +2 हाई स्कूल के विधि व्यवथा को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात करजानकारी देंगे आइसा मांग करती है कि जांच कर दोषियों पर करवाई करें।मौके रामसहाय सिंह,संतोष कुमार,अनिल कुमार,दीपक कुमार,बबलू कुमार, सुमंत कुमार समेत सैकड़ों अन्य छात्र छात्राओं के साथ अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *