षष्टी पूर्ति पर विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस समारोह पलामू में धूमधाम से मनाया गया

0

षष्टी पूर्ति पर आज विश्व हिंदू परिषद की 61वीं स्थापना दिवस समारोह आयोजित की गई : विहिप, पलामू।

विश्व हिंदू परिषद की स्थापना का 60 वर्ष पूर्ण हो चुका है।    षष्टी पूर्ति समारोह के रूप में इस वर्ष स्थापना दिवस को भव्य रूप से प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में आयोजित करने की योजना बनी है।  पंचायत और गांव की समितियां को भी प्रखंड मुख्यालय में निमंत्रित कर के इस कार्यक्रम का सहभागी बनाने की योजना है।  प्रत्येक प्रखंड में मात्र एक कार्यक्रम होगा,  लेकिन वह भव्य होना चाहिए।  बैठक के दिन/तारीख,  प्रखंड बैठक के संयोजक का नाम और मुख्य वक्ता का नाम पहले ही सार्वजनिक कर दिया गया है।   स्थापना दिवस मनाने की काल अवधि 24 अगस्त 2024 से 01 सितंबर 2024 के बीच निर्धारित है।

इन सभी विषय को ध्यान में रखते हुए आज पलामू जिला विश्व हिन्दू परिषद _ बजरंग दल और सभी आयामों के साथ बैठक _ सह स्थापना दिवस समारोह,  जिला कार्यालय स्थित श्री कृष्ण मंदिर में आयोजित की गई।  स्थापना दिवस समारोह में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना काल से अभी तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।  भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण,  राम सेतु की रक्षा,  बूढ़ा महादेव यात्रा की सुरक्षा, इत्यादि उल्लेखनीय कार्य विश्व हिंदू परिषद के मुख्य उपलब्धि हैं।

आज पांकी प्रखंड विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के समिती का पुनर्गठन भी किया गया। अखिलेश कुमार को प्रखंड संयोजक, हिमांशु कुमार को प्रखंड मंत्री, शुभम कुमार को प्रखंड सह मंत्री, प्रभात चौरसिया को प्रखंड सह संयोजक, निरंजन सिंह को प्रखंड उपाध्यक्ष और विकास गुप्ता को प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख बनाया गया।

आज के कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद पलामू जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल,  उपाध्यक्ष अनामिका सिंह, जिला मंत्री दामोदर मिश्र, सेवा प्रमुख  गोपाल तिवारी,  समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी,  बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, बलो पासना प्रमुख विकास कश्यप,  जिला धर्म प्रसार प्रमुख विनय कुमार सौंडिक,  प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा,  सम्मानित सदस्य विवेक जी,  मंदिर मठ प्रमुख मनीष भिवानिया,  समरसता प्रमुख पप्पू लाठ,  हरिहर गंज से प्रखंड अध्यक्ष राजेश सौंडिक,  नव्य ठाकुर,  रिशु गुप्ता,  प्रखंड बजरंग दल संयोजक दीपक सोनी,  मेदनी नगर से प्रिंस गुप्ता,  आकाश कश्यप,  सोनू कुमार,  नगर सह  संयोजक दिलीप गिरी,  अंकित वर्मा,  निलंबर पितांबर पुर से प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार,  मंत्री रौशन मेहता,  उपाध्यक्ष सौरभ कुमार वर्मा, पांकी से प्रखंड अध्यक्ष संस्कार सोनी, और अखिलेश जी, विश्राम पुर से प्रखंड संयोजक अंश सोनी,  नवा बाजार से जिला बजरंग दल सह संयोजक हिमांशु पांडेय,  सतबरवा से सुनील कुमार,  छतरपुर से प्रखंड संयोजक बिट्टू जॉन,  रूपेश जी,  संतोष कुमार यादव,  इत्यादि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *