शहरी क्षेत्र में भू माफिया और पुलिस गठजोड़ से गरीबों दलितों को उजाड़ने का किया जा रहा प्रयास–रूचिर तिवारी

0
1c028b78-53d6-4ab4-a996-62af471f7d83

शहरी क्षेत्र में भू माफिया और पुलिस गठजोड़ से गरीबों दलितों को उजाड़ने का किया जा रहा प्रयास–रूचिर तिवारी

आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी एआइएसएफ के जिला सचिव मृत्युंजय तिवारी ने बारालोटा क्षेत्र के हनुमान नगर का दौरा किया एवं जनसंपर्क अभियान किया तथा लोगों की जन समस्याओं से अवगत हुआ इसी क्रम में यह पाया कि बारालोटा निवासी दलित परिवार अनिल राम वगैरह के सैकड़ो परिवार और उनके वंशज वर्षों से रहते आ रहे हैं। 1955 में पलामू आयुक्त के द्वारा भूदान कमेटी के माध्यम से मिला जमीन पर घर मकान बनाकर दर्जनों लोग रह रहे हैं जिसमें अरहर का फसल भी वर्तमान समय में लगा हुआ उसी जमीन को स्थानीय भू माफिया पुलिस प्रशासन को मेल में लेकर गरीब दलितों को उजाड़ने का प्रयास कर रही है उनके इस मंसूबे को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कभी पूरा नहीं होने देगी। साथ ही साथ पलामू पुलिस से उन्होंने अपील किया कि जमीन के मामले को पलामू पुलिस हल्के में न लें और भूमाफियाओं पर तुरंत कार्रवाई करें अन्यथा पुलिस के लापरवाही के चलते बड़ी घटना घट जाती है। जो आए दिन पलामू में काफी बढ़ गई है भू माफिया गरीब दलितों की जमीन को एग्रीमेंट के माध्यम से धड़ल्ले से पुलिस एवं अंचलाधिकारी को मेल में लेकर कब्जा कराकर एग्रीमेंट करके बेच रहे हैं जिसमें गरीब उजड़ने को विवश हो जा रहे हैं और बाद में हत्या तक हो जा रही है। जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि किसी भी कीमत पर गरीबों दलितों को उनके घर एवं जमीन से बेदखल नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *