शहर थाना की पुलिस ने कोयल नदी से अवैध बालू ढुलाई करते एक ट्रैक्टर को किया जप्त।
शहर थाना की पुलिस ने कोयल नदी से अवैध बालू ढुलाई करते एक ट्रैक्टर को किया जप्त।
मेदिनीनगर।शहर में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस ने सख्त रवैया अपना लिया है।इस पर रोकथाम को लेकर लगातार पुलिस द्वारा कारवाई की जा रही है। इसी क्रम में पलामू एसपी रिशमा रमेशन के आदेश पर शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा के निर्देश पर टिओपी 3 प्रभारी इंद्रदेव पासवान,टिओपी 3 टाइगर मोबाइल के जवान बंटी सिंह और अनिल पासवान के नेतृत्व में शहर थाना क्षेत्र के अघोर आश्रम स्थित कोयल नदी से बुधवार की सुबह 3:30 बजे अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त कर उसे फाइन के लिए शहर थाना भेज दिया गया है।पकड़ा गया ट्रैक्टर हीरालाल यादव का बताया जा रहा है। इस घटना के बारे में शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार की सुबह किसी व्यक्ति के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अघोर आश्रम कोयल नदी से प्रतिदिन पुलिस को चकमा देकर बालू माफिया हीरालाल यादव द्वारा अवैध बालू की ढुलाई की जा रही है।इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुवे अवैध बालू ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी हालत में बालू माफियाओं को नदी से बालू नहीं उठाया दिया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति नदी से अवैध रूप से बालू उठाता है तो उसके ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
