शहर के सुर्या होटल परिसर में सात दिवसीय भागवत ज्ञान कथा हुआ प्रारंभ||

0
99098ad5-9384-4b02-9946-a595e2b60244

शहर के सुर्या होटल परिसर में सात दिवसीय भागवत ज्ञान कथा हुआ प्रारंभ

 

झुमरीतिलैया। शहर के सुर्या होटल परिसर में सात दिवसीय भागवत ज्ञान कथा जारी है। कथा के पहले दिन यज्ञाचार्य राजकुमार शास्त्री के देखरेख में सैकड़ों महिलाओं ने कलशयात्रा में भाग लिया। यह कलशयात्रा कथा स्थल से चलकर नवादा बस्ती होते हुए कोरियाडिह तालाब पहुंचा, जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश में जल भर कर वापस कथा स्थल पहुंचा। इस ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से पूजा अर्चना किया जायेगा एवं दोपहर 3 बजे से संध्या 6 बजे तक कथाचार्य श्री अक्षय नंनद शास्त्री के श्री मुख से कथा वाचन किया जाएगा। कलशयात्रा में गायत्री वर्णवाल, खुशबू वर्णवाल, गुड़िया देवी, रिंकी देवी, दीपा सिंकर, सुनिती सेठ, संध्या आंचल, सरिता वर्णवाल, कंचन पाण्डेय, पूनम देवी, संजय बनर्जी, बिट्टू कुमार, नवनीत वर्णवाल, विकास निरंजन, सौरभ कुमार एवं सैकड़ों महिलाएं एवं पुरूष शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *