शहीद नीलांबर पीतांबर कॉस्को का खिताब काण्डी टीम ने किया अपने नाम |
शहीद नीलांबर पीतांबर कॉस्को का खिताब काण्डी टीम ने किया अपने नाम
केतार प्रखंड के परसोडीह उच्च विद्यालय के ग्राउंड में आयोजित शहीद नीलांबर-पीताम्बर कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 के फाइनल मुकाबले में कांडी ने केतार को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया है। केतार टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 19 ओवर 5 गेंद में 127 रन बनाये। इधर जवाबी पारी खेलने उतरी कांडी की टीम ने 12 ओभर 5 गेंद में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। मैच के उद्घाटन कर्ता पुर्व मुखिया अनील कुमार पासवान ने विजेता टीम को विजेता टीम को ट्राॅफी, मेडल और 25001 रूपये नगद राशि दिया जबकि उप विजेता टीम को ट्राफी, मेडल और 20001 रूपए देकर नवाजा। जबकि जबकि केतार टीम के मैन ऑफ द सीरीज गुडन रजक को दिया गया व मैन ऑफ द सीरीज कांडी टीम से कपील को दिया गया इस ।वही पूर्व मुखिया अनिल कुमार पासवान ने कहा कि इस तरह का आयोजन से गांव में छुपी प्रतिभा निखारने का मौका ग्रामीण क्षेत्र के लड़कों मिलता है वहीं उन्होंने ने कहा कि की जब तक मैं जिन्दा रहूगा तब-तब परसोडीह हाईस्कूल मैदान में मैच का हर वर्ष होता रहेगा
मौके पर युवा समाजसेवी पंकज सिंह , बबलू सिंह ,अध्यक्ष संजय वर्मा, सचिव देव कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता, संतोष रजक, नागेन्द्र ठाकुर, संजय सिंह, लव वर्मा, डॉ एके मौर्य, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या दर्शक मौजूद थे।
