शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी का 40वां जन्मदिन मनाया गया

0
6041fb43-aec7-4649-bdac-01f32e6aaaa0

शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी का 40वां जन्मदिन मनाया गया।

आज दिनांक 21 फरवरी 2024 दिन बुधवार को सुभाष चौक स्थित शहीद मनु अखौरी रोड (कर्नल संजय अखौरी के आवास पर) 40वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की दादी श्रीमती दया चरण, श्री रतन अखौरी और श्रीमती मधु अखौरी (चाचा-चाची) एवं पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यकर्म का संचालन पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में शहीद मनु अखौरी अमर रहे, भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम् के नारो से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। ज्ञात हो कि शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी अल्पायु में मां भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति दी जो पलामू के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। वायुसेना में फाइटर पायलट के रूप में कार्यरत पंजाब प्रांत के मुक्तसर जिले के भलाईयाना गांव में मिग-21 फाइटर प्लेन के युद्धाभ्यास के दौरान 1500 स्कूली बच्चों की जान बचाने में वीरगति को प्राप्त हुए। पूरा पलामू आज उनके कृत से गौरवान्वित है। मौके पर अविनाश वर्मा, अध्यक्ष जीसा, अविनाश देव निदेशक संत मरियम स्कूल, व्यवसायी सुरेश जैन, सरस जैन, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व चेयरमैन, नगर पालिका मेदिनीनगर, समाजसेवी रामनाथ चंद्रवंशी, शक्ति अखौरी, अजय श्रीवास्तव, प्रिंसपल जेनिथ फीचर पब्लिक स्कूल, सुबेदार मेजर संजय कुमार शर्मा, सुबेदार मेजर सुनील कुमार सिंह पूर्व सैनिक दिनेश कुमार गुप्ता, दया शंकर शर्मा, रमण श्रीवास्तव, कामख्या नारायण सिंह घनश्याम तिवारी, अजय कुमार श्रीमति संजु शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *