शेरेगड़ा में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद एक समुदाय के लोग ने की बैठक गिरफ्तारी का मांग

0
a5d5307b-1741-4900-9c04-e9fb7a4a8f8d

शेरेगड़ा में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद एक समुदाय के लोग ने की बैठक गिरफ्तारी का मांग

बालूमाथ प्रखंड के शेरेगड़ा ग्राम में सोमवार को लोडिंग स्लिप लेने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद समाजसेवी रंजीत यादव पर एक समुदाय के लोगों द्वारा किए गए जानलेवा हमला के विरोध में मंगलवार को एक समुदाय के लोगों ने बैठक करते हुए घटना का विरोध किया ।व पुलिस प्रशासन से दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है ।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि उभरता हुआ युवा चेहरा रंजीत यादव को दबाने के उद्देश्य से सामाजिक तत्वों द्वारा यह हमला की गई है ।जबकि यादव नेता बली यादव ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा ।हमलोग कानून को हांथ में नही लेंगे लेकिन कानून से मांग करते है कि किसी भी दोषी को बख्शा नही नही तो चरणबद्ध आंदोलन होगा ।वहीं लालू यादव ने कहा कि आज एक विशेष समुदाय के द्वारा सनातन धर्म के लोगों पर हमला किया जा रहा है और अपराधी तत्व के लोग थाना में काउंटर केस करने जाते हैं तो उसका काउंटर कैसे ले लिया जाता है ।जब पुलिस के सामने रंजीत यादव की पिटाई की गई तो काउंटर केस लेकर पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है ।भाजपा नेता चेतलाल रामदास ने कहा कि यह हमला रंजीत यादव का नहीं बल्कि सनातन धर्म पर हमला है जिसे सनातन सनातनी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे ।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की पुलिस प्रशासन दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं करती है तो सनातन धर्म के लोग सड़क पर उतरेंगे ।वही भाजपा नेता लक्ष्मण कुशवाहा ने कहा कि आज हमारा समाज में एकता की कमी के कारण और सामाजिक तत्व के लोग इसका फायदा उठा रहे हैं ।रंजीत यादव एवं एक पक्ष द्वारा किए गए हमले की निंदा जितनी भी की जाए वह कम है ।वही बिहारी यादव,प्रीतलाल यादव,सुभाष यादव,प्रदुम यादव,कामेश्वर राम,आनंदी प्रसाद गुप्ता सतन सिंह,कुलदीप यादव,प्रदीप यादव मनोज यादव समेत दर्जनों लोगों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक विशेष संप्रदाय के कुछ सामाजिक तत्व जो इस हमले में शामिल है ।उसे गिरफ्तार करते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।व कहा है कि अगर प्रशासन कड़ा कार्रवाई नहीं करता है तो इसका हम लोग मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है ।वही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एक 20 सदस्य कमेटी बालूमाथ थाना प्रभारी से मिलकर दोषियों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की जाएगी एवं रंजीत यादव को सुरक्षा दिया जाए।घटना के दूसरे दिन भी आपसी शौहर्द बिगड़ने से रोकने के लिए बालूमाथ पुलिस के जवान गस्त करते नजर आए वही रंजीत यादव समेत कई लोगों पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को शेरगढा बाजार स्वेच्छा से बंद कर दिया गया । एवं सभी दुकानदार दुकान बंद करके बैठक में शामिल होकर घटना का विरोध जताया ।मौके पर लखन राणा, पदुम यादव,देवनारायण यादव,ललसू भुइयां, जीतू साव,संजय यादव,सहेंद्र राम,सुरेश गंझू,बहादुर सै,दशई साव, महेंद्र यादव,अमित कुमार,हरिहर यादव,चंद्रमोहन यादव समेत कई हिंदू समुदाय के दो हजार लोग उपस्थित थे ।इधर दूसरे समुदाय के मो.हसन,मों०महफ़ूज़ और मो०अजहर ने तीन अलग-अलग बालूमाथ थाना में आवेदन देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *