शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूजा पंडाल का किया गया निरीक्षण
शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूजा पंडाल का किया गया निरीक्षण।
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
नौडीहा अंचलाधिकारी ने कई पूजा पंडाल का निरीक्षण किया।
पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा के अवसर पर शनिवार को विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नौडीहा अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंह थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने नावाटाड, सरईडीह, शाहपुर, शिल्दा खुर्द,खैरादोहर, नामुदाग के पूजा पंडालों में निरीक्षण कर पूजा कमिटी के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए साथ शांति तरीके से एक दूसरे से मिलजुल कर भाईचारे के साथ मनाने का अपील की है मौके पर मुखिया प्रतिनिधि धनंजय प्रसाद, राजेश्वर राम, पूर्व पंचायत समिति सुदामा राम, अन्य रहे।

