शालिनी को मिला सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ

0
687971d1-dde6-4def-a8af-d16a62252a81

शालिनी को मिला सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ

आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में आज राजकीय कृत उच्च विद्यालय, लामीपतरा की छात्रा शालिनी कुमारी को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिला। शालिनी ने बताया कि उसके पिता राजन प्रसाद एवं माता रंजू देवी सामान्य परिवार हैं। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत उसे 5000 रूपये का राशि चेक मिला है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उन्हें इस योजना के तहत राशि मिली है। वह दसवीं कक्षा की छात्रा है और इस योजना के लाभ मिलने से उसे पढ़ाई जारी रखने में काफी सहूलियत हो रही है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद की है।

विदित होकर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा पर जोर देना, बाल विवाह प्रथा का अंत करना एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत झारखंड की बेटियों को अच्छी शिक्षा के लिए 40 हजार तक की सहायता राशि देने का प्रावधान सरकार ने किया है। यह राशि विभिन्न कक्षाओं में अध्यनरत छात्राओं को अनुदान के रूप में दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *