शादी समारोह में खाना खाकर 50 से अधिक लोग बीमार: सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत, बोहिता के पोखराटोला गांव में स्कूल में कैंप लगाकर इलाज जारी

शादी समारोह में खाना खाकर 50 से अधिक लोग बीमार: सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत, बोहिता के पोखराटोला गांव में स्कूल में कैंप लगाकर इलाज जारी

पालामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बोहिता स्थित पोखराटोला गांव में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। सभी मरीजों को उल्टी और दस्त की शिकायत है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चार एंबुलेंस तैनात कर दी गईं।

बीमार ग्रामीणों का स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है, जबकि गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है। पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी को डायरिया हुआ है। उन्होंने पुष्टि की कि एंबुलेंस मौके पर भेजी गई हैं और वे स्वयं स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हैं। सभी मरीजों के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

यह घटना पोखराटोला निवासी हरिशंकर शर्मा के घर में चल रहे शादी समारोह के दौरान हुई। समारोह में लोगों ने पूड़ी, बूंदिया और सब्जी खाई थी। खाना खाने के कुछ समय बाद ही लोग धीरे-धीरे बीमार पड़ने लगे। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सब्जी में कुछ गिर जाने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण लोग बीमार हुए। बीमार व्यक्तियों का गांव के स्कूल में कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है।