शादी समारोह में हड़कंप, खाना खाने के बाद 50 लोगों की तबीयत खराब

0
Untitled

शादी समारोह में हड़कंप, खाना खाने के बाद 50 लोगों की तबीयत खराब

 

आरा: आरा जिले के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव में रविवार की देर रात शादी समारोह का खाना खाने से लगभग 50 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। बीमार लोगों में शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी खुशबू सिंह,अंकुश कुमार,पूजा देवी, बसंती कुंअर,शेखर कुमार,अजीत सिंह,साक्षी सिंह,खुशी कुमारी, शकुंतला सिंह, भागमणि देवी एवं अन्य लोग शामिल हैं। बीमार लोगों को इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल लेकर आए रिश्तेदार ने बताया कि उनके रिश्तेदार अमित की बहन की शादी थी। इसमें रविवार की रात सभी लोग शामिल होने के लिए आए थे। इसके बाद सोमवार की रात सभी लोगों ने हलवाई के बनाये खाने को खाया। देर रात करीब 12 बजे से अचानक सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद सभी लोगों को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद दस लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी ओर उक्त रिश्तेदार ने फूड प्वाइजनिंग हो जाने के कारण सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने के बात कही है। यह पता नहीं चल सका है कि खाने का कौन सी सामग्री गड़बड़ हो गई थी, जिससे फूड पॉयजनिंग की शिकायत हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *