शादी की सालगिरह पर नाराज पत्नी ने पति की नाक पर मारा मुक्का, हो गई मौत,

0

शादी की सालगिरह पर नाराज पत्नी ने पति की नाक पर मारा मुक्का, हो गई मौत; जानें वजहअपनी शादी की सालगिरह पर तोहफा न देने पर हुए झगड़े के दौरान एक पत्नी ने अपने पति की नाक पर घूंसा जड़ दिया। उस घटना में पति की मौत हो गई। ये घटना पुणे के वानवाड़ी इलाके में हुई।

वानवडी क्षेत्र में गंगा सैटेलाइट नामक एक संभ्रांत समाज है।

यह घटना उस सोसायटी में बीती दोपहर को हुई। मृतक का नाम निखिल पुष्पराज खन्ना (उम्र-36) है। इस मामले में निखिल खन्ना की पत्नी रेणुका खन्ना को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

जानें क्या है माजरा

मामले में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रेणुका और निखिल दोनों ने 2017 में लव मैरिज की थी। निखिल अपनी पत्नी रेणुका और अपने मां बाप के साथ रहता था। शुक्रवार को पति द्वारा शादी की सालगिरह पर तोहफा न देने और दुबई न ले जाने पर दोनों में झगड़ा हो गया। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे रेणुका ने निखिल की नाक पर मुक्का मार दिया।

इस घटना में निखिल की नाक की हड्डी टूट गयी और बहुत खून बह गया। इस घटना के बाद रेणुका के ससुर और निखिल के पिता डॉ पुष्पराज खन्ना ने निखिल को सीपीआर देने का प्रयास किया। मगर, निखिल ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने रेणुका को अरेस्ट कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *