शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, आरोपी फरार
शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, आरोपी फरार
पीड़िता ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक युवती के द्वारा शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है, मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कमरान आलम बीते कई वर्षों से प्रेम प्रसंग के बाद युवती से शादी करने से मुकर गया जिसके बाद पीड़िता के द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया है, जिसके बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया है व फरार चल रहे आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है व मामले की जांच जारी है।

