शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग लाखों का नुकसान

0
Untitled

बीती रात लगभग 11:00 बजे पचंबा थाना क्षेत्र के खावा पंचायत अंतर्गत सुन्दरटांड गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग जाने से खभगदड़ मच गई स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में काफी समय लगा तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।

मामला पचंबा थाना क्षेत्र के सुंदरटांड गांव का है जहां सोमवार की रात महेंद्र यादव के घर पर जब सभी लोग रात्रि विश्राम कर रहे थे कि लगभग 11:00 शॉर्ट सर्किट हो गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया घर के लोगों ने घर से बाहर भाग कर किसी तरह अपनी जान बचा ली। पीड़ित के आवाज पर आसपास के लोग अपने-अपने घरों से निकले और आग बुझाने में इनका सहयोग किया लेकिन अग्निशमन विभाग को फोन करने के बावजूद भी विभाग के कर्मी नहीं पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने सहयोग किया और आग को बुझाया तब तक भी अग्निशमन विभाग के कर्मी घटनास्थल तक नहीं पहुंचे। पीड़ित परिवार के घर वालों ने बताया कि इस आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हो गया है और वह प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *