सेविका चयन में गड़बड़ी सीडीपीओ पर हमला ग्रामीणों ने मनमानी ढंग से चुनाव प्रक्रिया करने का लगाया आरोप

0
2fc56d46-36ac-44f0-80c6-c49b352e9bcb

सेविका चयन में गड़बड़ी सीडीपीओ पर हमला ग्रामीणों ने मनमानी ढंग से चुनाव प्रक्रिया करने का लगाया आरोप

पलामू जिले के नावा जयपुर थाना क्षेत्र के रूदीडीह पंचायत में सीडीपीओ की गाड़ी के टूटे शीशे आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका के रिक्त पद पर चयन के दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनिता कुमारी एवं पर्यवेक्षिका सुनीता कुमारी पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले गए। ग्रामीणों के विरोध के बीच किसी तरह सीडीपीओ और पर्यवेक्षिका जान बचाकर मौके से भागी। मामला नावा जयपुर थाना पहुंच गया है। सीडीपीओ ने ग्रामीणों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए थाना में आवेदन दिया गया है। सीडीपीओ का कहना है कि नियमानुसार सेविका का चयन किया जा रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने मनमानी बरतने का आरोप लगाया है । इधर ग्रामीणों का कहना है कि लाभुक क्षेत्र से बाहर जाकर सोनी देवी के नाम पर सेविका चयन की प्रक्रिया पूरी की गई, मुखिया मधुबाला देवी ने ग्रामीणों के आरोप का समर्थन करते हुए कहा कि सीडीपीओ ने अपने मन मानी से सेविका चयन की प्रक्रिया पूरी की है। सही निर्णय नहीं लिया गया है। डीसी से मिलकर चयन प्रक्रिया रद्द करने की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *