सेवानिवृत्त वीएलडब्लू ने गरीबो के बीच एक सौ कंबल का वितरण किया

0
50a8a62b-a37d-404d-9f57-d0c6def838e9

सेवानिवृत्त वीएलडब्लू ने गरीबो के बीच एक सौ कंबल का वितरण किया।

मनिका : मनिका प्रखंड मुख्यालय निवासी सेवानिवृत्त वीएलडब्लू नारायण प्रसाद के द्वारा रविवार दिन को एक सौ गरीब बुजूर्ग महिला -पुरूषो के बीच कंबल का वितरण किया गया ।बढ़ते ठंड के बीच कंबल पाकर गरीबो के चेहरे पर अलग मुस्कान झलक रही थी ।कंबल पाकर खुश बुजूर्ग महिलाओ ने कहा की पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा उन्हे कंबल नही मिल पाया था ।ठंड के बीच एक सेवानिवृत्त वीएलडब्लू के द्वारा हम जैसे गरीबो को कंबल देना बहुत बड़ी बात है ।कंबल वितरण करने के दौरान सेवानिवृत्त वीएलडब्लु नारायण प्रसाद ने कहा की चार वर्ष से अपनी पत्नी के प्रेरणा से पत्नी के कथनानुसार लगातार ठंड के दिनो मे गरीबो के बीच कंबल का वितरण करते आ रहे है ।उनकी पत्नी भी कंबल वितरण मे हमेशा साथ देती है ।वही गरीबो के बीच कंबल बांटकर एक अजब सी सूकून मिलती है ।आगे नारायण प्रसाद ने कहा की आजीवन वे ठंड के दिनो मे गरीब लोगो के बीच कंबल का वितरण करते जायेंगे ।कंबल वितरण के दौरान सेवानिवृत्त वीएलडब्लु के अलावा उनका पोता निक्की गुप्ता, कन्हाई प्रसाद, पंकज कुमार, गुडू गुप्ता, गोपाल प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *