सेना के दो हेलीकॉप्टर के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्र और अतिसंवेदनशील बूथों ईवीएम लेकर लौटे मतदानकर्मी

0
Untitled

चतरा लोकसभा क्षेत्र के लातेहार जिले के मनिका विधानसभा क्षेत्र के नेतरहाट ,महुआडाड़,गारू प्रखंड में53 बूथों पर मतदान कर्मियों को सेना के दो हेलीकॉप्टर के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्र और अतिसंवेदनशील बूथों में भेजा गया था सभी बूथों पर भेजने के लिए सेना के दो हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं.और मतदान समाप्ति के बाद आज पुनः मतदान कर्मियों को दो हेलीकॉप्टर के माध्यम से लातेहार लाया गया और उसके बाद पूरी सुरक्षा के वाहन से चतरा में बने स्ट्रांग रूम के लिए भेजा गया वहीं सीडीपीओ आनंद कुमार ने कहा की लातेहार जिला नक्सल प्रभावित रहा है इसलिए सुरक्षा के हिसाब से सभी मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर के द्वारा भेजा गया और लाया जा रहा है साथ ही सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किए गए थे वही मतदान कर्मियों ने बताया कि हम लोग शनिवार को मतदान करने के लिए हेलीकॉप्टर से गए थे और आज हम लोगों ने मतदान कर कर वापस सुरक्षित हेलीकॉप्टर से लातेहार लाया गया है और अब हम लोग यहां से सुरक्षित वाहन से चतरा में सभी वोटिंगमशीनों को जमा करने जा रहे हैं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *