सेलारी पैक्स में समय पर धान के बीज नहीं आने से किसानों में सरकार के प्रति काफी आक्रोश

0
4c27646b-0dd3-4208-ac51-a401a430401b

सेलारी पैक्स में समय पर धान के बीज नहीं आने से किसानों में सरकार के प्रति काफी आक्रोश

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के सेलारी पंचायत के सेलारी पैक्स में धान का बीज समय पर नहीं आने से स्थानीय किसानों का परेशानी बढ़ गई है ग्रामीण रमेश पांडे अरविंद पांडे तथा दर्जनों की संख्या में लोगों ने कहा कि ऐसा पैक्स पंचायत स्तर पर रहने से कोई फायदा नहीं है क्योंकि सरकार अपना मनमानी काम कर रही है जिसके कारण धान का बीज अभी तक पैक्स में नहीं पहुंच पाया है जबकि पैक्स के डीलर हिरवर पांडे ने कहा कि हम लोग भाउचर तथा ड्राफ को भर चुके हैं लेकिन अभी तक पैक्स में हम लोगों का धान का बीज नहीं पहुंचा है इसमें पदाधिकारी के मिली भगत से सरकार किसानों के आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है इतना ही नहीं सेलारी पैक्स के सक्रिय सदस्य नीरज पांडे ने कहा कि सभी किसान यह अकाल की स्थिति में मर रहे हैं लेकिन इन्हें देखने वाला कोई नहीं है आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत जो सोलर के माध्यम से किसानों के खेतों में सिंचाई करने के लिए ऑनलाइन आवेदन को भरा गया उसका भी ऑनलाइन कई बार हमने कराया लेकिन सूची में नाम नहीं आया उन्होंने कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह अधिकारियों के मिली भगत से किसी को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसी का भी सिंचाई करने की व्यवस्था दिया जा रहा है वह भी जल्द किसी भी किसान को नहीं मिल पा रहा है

इस संबंध में जब मीडिया कर्मी तरहसी प्रखंड कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि पैक्स में जो उपलब्ध धान का बिज पहुंचता है वे तो सहकारिता विभाग के b c o के माध्यम से आता उन्होंने कहा कि इसमें मेरा कोई भी यीशु नहीं है आगे उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत ऑनलाइन के लिए फ्री पोर्टल उपलब्ध है साथ ही साथ जिनका सूची में नाम आ चुका है उनका स्थल वेरिफिकेशन कर काम को प्रोग्रेस किया जाएगा तथा डीडीसी साहब का अनुशंसा भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का जल्द जरूरत है वे लोग डीडीसी साहब से जाकर मिलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed