सीटी बजाओ, उपस्थिति बढाओ “अभियान दिनांक 11.01.24 से प्रारम्भ होगा
सीटी बजाओ, उपस्थिति बढाओ “अभियान दिनांक 11.01.24 से प्रारम्भ होगा
गिरिडीह:- विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ’ अभियान गिरिडीह सहित झारखड़ के सभी जिलों में 11 जनवरी 2024 से प्रारम्भ होगा। इसके लिए उस दिन 8.30 से 9:30 बजे पुनर्वाहन से विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चे सीटी बजाते हुए विद्यालय आते नजर आयेंगे। इस अभियान में उस दिन गाँव के समाजसेवी, वार्ड सदस्य , शिक्षक, मुखिया एवं विधालय प्रबंधन समिति के लोग शरीक होंगे एवं इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे । इसके लिए विद्यालय के तरफ से सभी बच्चों को सीटी दी जायेगी। इसमें खर्च होने वाली राशि का व्यय स्कूल के ग्रान्ट राशि से की जाएगी।
यह अभियान सर्वप्रथम सिमडेगा जिला में शुरू किया गया जहां बच्चों की उपस्थिति में अपेक्षित सुधार हुआ है। इस संबंध में शिक्षा सचिव के रवि. विद्यालय में बच्चों को अधिक-से अधिक आने के लिए अपील की गई है। इस अपील को सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ,गिरिडीह श्री मदन कुमार सिन्हा के द्वारा “सीटी बजाओ, उपस्थिति बढाओ” की जानकारी दी
जिस क्षेत्र के बच्चे विद्यालय नही आते हैं। वहाँ के एक बच्चे को मोनिटर बना देना है।वह बच्चा गली, टोला, मुहल्ला में जाकर सीटी बजाकर सभी बच्चों को जागरूक करते हुए स्कूल आने के लिए प्रेरित करेगा।
