सीबीएसई द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में संत मरियम के 12 छात्र रांची के लिए हुए रवाना

0
5e182e81-4547-4ff1-9b3b-c42a7362d925

सीबीएसई द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में संत मरियम के 12 छात्र रांची के लिए हुए रवाना

मेदिनीनगर: सीबीएसई क्लस्टर 3,पटना प्रमंडल द्वारा रांची में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संत मरियम विद्यालय से 12 छात्रों का चयन किया गया है। शारीरिक प्रशिक्षक आशुतोष पांडेय के निर्देशन में खेल प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को रांची के लिए रवाना किया गया। मौके पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश एवं प्रधानाचार्य श्री कुमार आदर्श ने समस्त बच्चों को जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी सिर्फ अपने माता-पिता का भविष्य नहीं बल्कि इस विद्यालय सहित जिले का भी भविष्य है, और हमें भरोसा है कि निश्चित रूप से ये खिलाडी़ विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्रों का नाम इस प्रकार है, रौशन कुमार, सतीश कुमार, रौशन कुमार, ओम प्रकाश सिंह, अर्षित राज, राज मेहता, पिंटू मुंडा, मोहित कुमार, विवेक प्रभात सिंह, नितेश कुमार सिंह, रौशन राज, प्रत्यूष गुप्ता, यह खेल प्रतियोगिता रांची स्थित कैराली स्कूल, सेक्टर-2, एच. ई.सी. धुर्वा मे आयोजित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *