सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे : प्रभाारी लालजी
मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र के सुआ निराला टोला में होली के दिन रात्रि में नशे में धुत्त दो लड़कों के द्वारा दुकानदार द्वारा सिगरेट नहीं देने पर दुकान में आग लगा दी गई थी। अगलगी में दुकान में रखे शादी के सामान समेत दस लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गया था। इस संबंध में वादी राजेश कुमार गुप्ता पिता बिरेंद्र साव ग्राम सुआ निराला टोला थाना सदर के लिखित आवेदन के आधार पर सदर थाना में दो अभिायुक्तो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में निराला टोला के प्राथमिकी अभिायुक्त ओम प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भोज दिया है। वहीं नबालिक बालक को निरूद्ध किया गया। इस संबंध में सदर थाना में प्रेस वार्ता कर थाना प्रभाारी लालजी ने कहा कि दुकान में आग लगाकर सामान जलाने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। सदर थाना प्रभाारी लालजी ने घटना के आठ घंटे के अंदर अभिायुक्त को गिरफ्तार कर जेल भोज दिया है। गिरफ्तार अभिायुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे। कहा कि क्षेत्र में अमन चैन व शांति भांग करनेवालों पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।

