SDM आवासीय विद्यालय मुरमा ने मनाया अपना 11वाँ वार्षिक महोत्सव

SDM आवासीय विद्यालय मुरमा ने मनाया अपना 11वाँ वार्षिक महोत्सव

सतबरवा (पलामू, झारखंड) – SDM आवासीय विद्यालय मुरमा (दुलसुलमा पंचायत) ने धूमधाम से अपना 11वाँ वार्षिक महोत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य दिनेश यादव द्वारा केक काटकर की गई।

मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी, धावाडीह पंचायत मुखिया रिंकी यादव, समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा, पाकीं विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव एवं दुलसुलमा पंचायत मुखिया प्रत्याशी अरविंद सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटा।

जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी ने विद्यालय की प्रगति की सराहना की और छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया। सभी अतिथियों व अभिभावकों ने स्कूल परिवार की एकजुटता की प्रशंसा की।

मौके पर उप प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी, शिक्षक अभिषेक कुमार, अनुप्रिया कुमारी, संध्या देवी, शिवानी कुमारी, सुनीता कुमारी एवं पूर्व शिक्षक त्रिपुरारी पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह महोत्सव शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल की सफल यात्रा का प्रमाण है।