सब्जी लेकर घर जा रहे युवक के साथ मारपीट,घायल

0
319d3d2d-62ed-4edb-a183-c1a4c135019e

सब्जी लेकर घर जा रहे युवक के साथ मारपीट,घायल

बालूमाथ ।बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के शेरेगड़ा ग्राम में शुक्रवार की देर शाम सब्जी लेकर घर जा रहे एक युवक के साथ कुछ शराबी युवकों ने मारपीट किया ।जिससे युवक गंभीर गम्भीर रूप से घायल हो गया ।घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए राणा वशिष्ठ 16 पिता शिवनंदन राणा ग्राम शेरेगड़ा थाना बालूमाथ निवासी ने बताया कि वह शेरेगड़ा बाजार से जब सब्जी लेकर मोटरसाइकिल घर जा रहा था ।इसी दौरान भोला पांडे,सुभाष तुरी,चंदन तुरी,बसन्त तुरी,मंझिला तुरी सभी शेरेगड़ा ग्राम निवासी ने मोटरसाइकिल रोककर उसके साथ मारपीट किया ।मारपीट करने वाले सभी लोग शराब के नशे में धुत थे । घटना के बाद परिजनों के सहयोग से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां डॉक्टर संजय सिद्धार्थ की देखरेख में उसका प्राथमिक उपचार किया गया ।वही इस संबंध में पीड़ित ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर दोषियों पर कानूनी कारवाई की मांग किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *