सभी हिंदू परिवार को श्री राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा : विहिप पलामू ।

0
c592f6fe-1472-43dc-b97a-646706579699

सभी हिंदू परिवार को श्री राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा : विहिप पलामू ।

 

आज जिला कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल का जिला बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान पूर्व के कार्यों की समीक्षा की गई, और भविष्य के कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक जिला के सभी पंचायत और गांव तक संत संपर्क कार्यक्रम चलेंगे। 22 दिसंबर, गीता जयंती के दिन “शौर्य दिवस” कार्यक्रम आयोजित होंगे। 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस को “धर्म रक्षा दिवस” के रूप में आयोजित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी जाएगी। 01 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक ग्राम / नगर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिस में श्री राम मंदिर का चित्र, निमंत्रण पत्र और पूजित अक्षत (पीला चावल) के साथ कार्यकर्ता प्रत्येक गांव / नगर के घर-घर जायेंगे, और सभी को श्री राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रित करेंगे। 14 एवं 15 जनवरी, 2024 को समरसता दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्राण प्रतिष्ठा के दिन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। प्रत्येक गांव / प्रखंड में प्रसारण को स्थानीय स्तर तक पहुंचाने के लिए टेलीविजन, प्रोजेक्टर स्क्रीन लगवाने का प्रबंध किया जाए। कार्यक्रम को यथा संभव मंदिर केंद्रित बनाना है। सभी को मंदिर में आने का आह्वान करना है। उस दिन 24 घंटे का अखंड, विजय महामंत्र, “श्री राम जय राम जय जय राम” का जाप / श्री रामचरित्रमानस पाठ / श्री हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती, प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम अपनी सुविधा के अनुसार करने हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन शाम को देश के घर-घर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने की योजना भी बनी है। तत्पश्चात अयोध्या दर्शन के लिए 27 जनवरी से 22 फरवरी, 2024 तक विशेष व्यवस्था रहेगी। 03 फरवरी, 2024 को दर्शन के लिए झारखंड प्रांत के कार्यकर्ताओं की बारी है। विस्तृत योजना और संख्या की ब्योरा बाद में सार्वजनिक की जाएगी।
आज के बैठक में प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, विभाग अध्यक्ष शिव प्रकाश जी, विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, विभाग सह मंत्री महेंद्र नाथ, जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला मंत्री दामोदर मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक, जिला सह मंत्री अमित तिवारी, जिला विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष राजीव गोयल, जिला समरसता प्रमुख पप्पू लाठ, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा, जिला बलो पासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप, नगर बजरंग दल सह संयोजक दिलीप गिरी, अमलेश पासवान, चैनपुर से निकेत कुमार गुप्ता, आशीष कुमार, सुमित कुमार, रवि वर्मा, मेदनी नगर से अभिषेक कुमार, रमाशंकर प्रसाद, राहुल कुमार, संजय कुमार, सोनू कुमार, नवा बाजार से हिमांशु पांडेय, रोहित ठाकुर, मंदीप विश्वकर्मा, अभिमन्यु विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, नीलांबर पितांबर पुर से रौशन मेहता, सौरभ कुमार वर्मा, पड़वा से अमित मेहता, छतरपुर से पिंटू जोन, उज्जवल सिंह, और पांकी से संस्कार सोनी उर्फ गोलू सोनी इत्यादि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *