सावधान! ऑनलाइन शॉपिंग के बाद महिला ने की यह बड़ी गलती, लगा 94 हजार रुपए का चूना.

0
Untitled

सावधान! ऑनलाइन शॉपिंग के बाद महिला ने की यह बड़ी गलती, लगा 94 हजार रुपए का चूना…

 

छत्तीसगढ़। ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए सूट खरीदना और नापसंद आने पर इसे लौटाने की कोशिश करना एक महिला को भारी पड़ गया। ठगों ने महिला से 93 हजार 990 रुपए ठग लिया। मोबाइल पर मैसेज आया तो महिला को ठगी का पता चला। उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। । कपड़ा पुराना था इस कारण महिला ने इसे ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी को वापस करने की योजना बनाई। उसने एक मोबाइल एप से कस्टमर केयर का नंबर निकाला। । फोन को रिसिव करने वाले व्यक्ति ने महिला को बताया कि वह ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से बोल रहा है। यह सुनकर सुलोचना को भरोसा हो गया। तब उस व्यक्ति ने महिला को बताया कि उक्त राशि फोन पे पर तत्काल वापस कर दी जाएगी। उसने महिला फोन पे से 5 अंक का गोपनीय कोड दबाने के लिए कहा। यह भरोसा दिया किया गोपनीय कोड डालने के साथ ही भुगतान प्राप्त हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *