सौतेली बेटी का पिता ने गला काटकर की हत्या, फिर खुद को मारा चाकू

0

यूपी के बहराइच से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार सुबह एक शख्स ने अपनी 15 साल की सौतेली बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके अलावा आठ साल के सौतेले बेटे पर भी चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ये मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के वजीरबाग मोहल्ले का है। पिंकी वाल्मीकि नगर पालिका परिषद में वाल्मीकि सफाई कर्मी है। पिंकी के पति की बीमारी के चलते आठ साल पहले मौत हो गई थी।परिजनों के भारी विरोध के बावजूद दोनों ने शादी कर ली। पिंकी को पहले पति से तीन बच्चे हैं। जबकि उसके पति और बच्चे घर पर थे। सुबह नौ बजे पति संतोष ने अपनी सौतेली बेटी 15 साल की रिया उर्फ तानी, बेटे पूरन पर चाकू से गले पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे रिया घायल होकर जमीन पर गिर गई। वारदात के बाद हमलावर ने अपने गले पर चाकू से वार किया। जिससे वह भी घायल हो गया। भाई-बहन की चीख पर आसपास के लोग दौड़कर आए तो वहां का नजारा देखकर सब दंग रह गए। आनन-फानन में पड़ोसियों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि आरोपी और बच्चे की इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना से जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही एसपी वृंदा शुक्ला, एएसपी नगर रामानंद प्रसाद कुशवाहा, कोतवाल मनोज कुमार पांडे और सीओ सिटी राजीव सिसोदिया ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शव पोस्टमार्टम को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *