साप्ताहिक हाट में भारी वाहनों के परिचालन से बाजार कर्मियों को बढ़ी परेशानी

0
991ba2a7-bc0a-4dc0-b599-71283ae17297

साप्ताहिक हाट में भारी वाहनों के परिचालन से बाजार कर्मियों को बढ़ी परेशानी

 

 

सिमरिया : प्रखण्ड क्षेत्र में गुरुवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट में इन दिनों भारी वाहनों के परिचालन से एक तरफ जहां आवागमन वाधित हो रहा हकी वहीं भारी वाहनों का हाट के दिन चलने से एक बड़ी दुर्घटना का भय व्याप्त रहता है। बता दें कि यह साप्ताहिक हाट सबसे बड़ा हाट है। जो गुरुवार को लगता है। जगह के अभाव में टंडवा मुख्य सड़क के किनारे लगती है ।जिसमें जिले से लेकर अन्य जिले के खरीदार एवं बिक्रेता आते है। जबकि यह हाट लगभग एक किलोमीटर की दूरी में लगता है दोनों ओर खचाखच भीड़ बिक्रेता से लेकर क्रेता तक रहती है यदि हम भीड़ की बात करें तो हाट में लगभग 50 हजार की भीड़ रहती है। जहां हाट में पैदल चलने में काफी परेशानी होती है वहां ईंट ढोने वाला 407 से लेकर ट्रक्टर तक घुस जाती है वहीं बस का तो हमेशा परिचालन होते रहना है। वैसे में एक बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। यदि समय रहते भारी वाहनों का परिचालन साप्ताहिक हाट के दिन रोक लगाई नहीं गयी तो कभी भी बड़ी हादसा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *