संविधान बचाना है तो कांग्रेस को जीताना है—-रामेश्वर उरांव,मंत्री
जन संवाद कार्यक्रम में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने भाजपा पर साधा निशाना, संविधान बचाना है तो कांग्रेस को जीता है।
मनिका- जन संवाद अभियान लक्ष्य यात्रा 2024 शुक्रवार को मनिका पहुंची। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के साथ- साथ पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, चैरो समाज के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, बीस सूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी यात्रा में शामिल थे। बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को मनिका पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मनिका हाई स्कूल खेल मैदान में जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे जनता को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा की राज्य सरकार कुछ मांगती है तो केंद्र सरकार कुछ देती ही नहीं है अगर उनकी पार्टी की सरकार राज्य में सरकार नहीं बना पाती है तो कॉर्पोरेट भी नहीं करते, राज्य सरकार पैसा मांगती है तो देते ही नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 400 की बात करते थे 272 भी नहीं हुआ। इस बात को समझना होगा संविधान को बदलने नष्ट करने के बाद करते हैं। इसलिए संविधान को बचाना है तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस को जितना है। साथ ही झारखंड सरकार के द्वारा चलाई गई कई जन योजना के बारे में जनता को बताएं।
