संत रविदास की प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ किया गया विसर्जन

0
b1e76d77-2157-4c09-aa50-de726732bda5

संत रविदास की प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ किया गया विसर्जन।

मनिका: प्रखंड क्षेत्र मे स्थापित संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमाओ का विसर्जन मनिका प्रखंड मुख्यालय में रविवार को नजदीकी तालाब व जलाशय मे किया गया। जहा बड़ी सख्या में संत अनुयाइयो ने इसमे भाग लिया। सभी रंग अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्रामीण बैंक के समीप जय हिन्द क्लब के द्वारा रखे संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा को बैड बाजे के साथ अबीर -गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन करने के लिए कमिटी के लोग निकले। प्रतिमा को नगर भ्रमण कराने के उपरांत नजदीकी तालाब व जलाशय मे विसर्जन किया गया। मनिका प्रखंड मुख्यालय के सभी चौक चौराहो पर प्रशासन की तैनाती दिखी। वही शांति पूर्वक तरीके से मनिका थाना क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन सम्पन्न हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *