संत मरियम स्कूल में सुभाष चंद्र बोस जंयती सम्पन्न

0
16231427-c79a-45d4-bbdc-1b36ddbf83d2

संत मरियम स्कूल में सुभाष चंद्र बोस जंयती सम्पन्न

डाल्टनगंज, संत मरियम स्कूल नावाहाता परिसर में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने उपस्थित शिक्षकों के साथ संयुक्त रूप से सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
मौके पर सभी को सम्बोधित करते हुए अविनाश देव ने कहा की आज हम सभी को उनके बेहतर विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अवश्यकता है । घर से संपन्न,पढ़ने में तेज सुभाष चन्द्र बोस चाहते तो आराम से नौकरी कर,घर परिवार में व्यस्त हो जाते मगर देश सेवा के प्रति प्रतिबद्ध सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर अंग्रजों की नाक में दम कर दिया । कुशाग्र बुद्धि और सटीक रणनीति से विश्व के अनेक भागों में आसानी से इन्होंने अपने फौज में लोगों को जोड़ लिया और अलग अलग हिस्सों से अंग्रेजो को परेशान करने लगें परिणामतः हमारा देश भारत सैकड़ों वर्षो की गुलामी से आजाद हुआ ।
हम सभी को सदैव सुभाष चंद्र बोस से प्रेरणा लेना चाहिए।
उक्त मौके पर उप प्राचार्य सहित सभी शिक्षक मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *