संत मरियम स्कूल के बचो ने तीरंदाजी में पलामू के प्रतिभा लहराया

0

तीरंदाजी में पलामू के प्रतिभा लहराया राज्य में अपना परचम-अविनाश देव
डाल्टेनगंज – 15 वीं झारखंड राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में हुआ,जहां पलामू जिले के संत मरियम विद्यालय से 17 बच्चों ने भाग लिया। इन सत्रह बच्चों में प्रीतम राज सिल्वर,क्षितिज सिंह ब्रॉन्ज मेडल लेकर संत मरियम विद्यालय व पलामू के नाम को रौशन किया। दोनो प्रतिभागी बच्चे एव प्रशिक्षक सुमित बर्मन जी को विद्यालय के मंच से पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र व मेडल देकर सम्मानित किए। बच्चों को संबोधित करते हमने कहा एक दौर में पलामू अतिपिछड़ा जिला होने के कारण निशाना चूक जाता था। संचार और यातायात दुर्गम होने के कारण यहां के लोग मुकाम हासिल करने से वंचित हो जाते थे,किसान मानसिकता के कारण अभिभावक खेल को फालतू समझते थे। किंतु आज सरकार भी खेल को बढ़ावा और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर कैरियर देने का काम किया। जीसका नतीजा है कि पलामू के बच्चे खेल के मैदान नहीं रहने के बाद भी खेत खलिहान में अभ्यास कर मकई मडुआ खा कर भी मेडल ला रहे हैं। आप से मेरा एक ही सुझाव रहेगा चाहे जितना विकट परिस्थिति हो उतना ही मन लगा कर पढ़ाई करना है। जहां भी आपकी रुचि हो वही क्षेत्र को चुनना है और मुकाम हासिल करना है। सभी कर्मक्षेत्रों का एक ही मकसद होना चाहिए राष्ट्रनिर्माण,आपसी भाईचारा, प्रेम और मज़बूत लोकतंत्र। आप खेलेंगे तो एक दिन निश्चित खिलेंगे,आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *