संत मरियम के सैकड़ों छात्रों ने मोहन सिनेमा में देखी फिल्म ‘छावा’, उठाया लुफ्त

संत मरियम के सैकड़ों छात्रों ने मोहन सिनेमा में देखी फिल्म ‘छावा’, उठाया लुफ्त

ऐतिहासिक फिल्म देखने से छात्र अध्ययन को अनुभव के रूप में जोड़ पाएंगे : अविनाश देव

संत मरियम विद्यालय पलामू का कोहिनूर : अरुणा शंकर

मेदिनीनगर। मेदिनीनगर स्थित संत मरियम आवासीय विद्यालय के लगभग 400 बच्चों ने रविवार को मोहन सिनेमा हॉल में ‘छावा’ फिल्म का आनंद लिया। यह सिनेमा हॉल कुछ समय पहले नवनिर्माण के लिए बंद था, किंतु हाल ही में इसका पुनः उद्घाटन हुआ है। विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने प्रथम महापौर अरुणा शंकर को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावे, उन्होंने मोहन सिनेमा को पुनर्जीवित करने के लिए मोहन सिनेमा के प्रोपराइटर ज्ञान शंकर एवं आनंद शंकर को भी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अविनाश देव ने कहा कि पुराने विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए वे आभारी हैं।

प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि मोहन सिनेमा हॉल को अत्याधुनिक तरीके से नवनिर्मित किया गया है और बच्चों के उत्साह और उमंग को देखकर लगता है कि यह हॉल फिर से अपनी पुरानी पहचान बना लेगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव बधाई के पात्र हैं, क्योंकि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और समय-समय पर बच्चों की पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों द्वारा बच्चों का मनोरंजन करवाते हैं। उसी कड़ी में आज उन्होंने अपने विद्यालय के बच्चों को ऐतिहासिक फिल्म दिखाकर उनके अंदर राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का कार्य किया है। उन्होंने संत मरियम विद्यालय को पलामू का कोहिनूर बताया। इस अवसर पर बच्चों ने फिल्म का भरपूर आनंद लिया और सिनेमा हॉल में उत्साह और उमंग का माहौल था। अविनाश देव और अरुणा शंकर ने बच्चों के साथ बैठकर फिल्म का आनंद लिया और उनके चेहरों पर खुशी देखी जा सकती थी। मोहन सिनेमा हॉल के पुनः उद्घाटन से मेदिनीनगर के लोगों को एक बार फिर से सिनेमा का आनंद लेने का अवसर मिला है। इस मौके पर हॉस्टल इंचार्ज उत्कर्ष देव, उप प्राचार्य एस. बी. साहा, रौशन सर, डब्लू सर, डॉ. स्वाधीन सर समेत दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं व सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş