संत मरियम आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने मनाया भैया दूज पर्व

संत मरियम आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने मनाया भैया दूज पर्व

मेदिनीनगर। संत मरियम आवासीय विद्यालय में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक ‘भैया दूज’ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने इस अवसर पर अपने सहपाठी और अन्य भाई-समान साथियों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की।
सुबह से ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल था। छात्राओं ने आरती की थाली सजाई और शुभ मुहूर्त में भाइयों के माथे पर रोली और चंदन का टीका लगाया।
इस अवसर पर, विद्यालय के चैयरमैन अविनाश देव ने भैया दूज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह, समर्पण और अटूट बंधन को दर्शाता है। उन्होंने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं और जीवन में रिश्तों के महत्व को बनाए रखने का संदेश दिया। इस भावपूर्ण आयोजन ने छात्रावास में रह रही छात्राओं को अपने घर और परिवार से दूर होने का अहसास कम किया और सभी के बीच अपनत्व का भाव बढ़ाया।