संत की अंत्येष्टि कर मनु ने इंसानियत का फर्ज निभायाः -मेदिनीनगर, पलामू

0
32198355-51f9-42eb-a1c0-b00295144a17

संत की अंत्येष्टि कर मनु ने इंसानियत का फर्ज निभायाः मेदिनीनगर, पलामू
जहां एक ओर मेदिनीराय मेडिकल कौलेज एवं अस्पताल को लोग कालाबाजारी एवं दलाली का अड्डा बनाकर रखते हैं वहीं दूसरी तरफ इसी अस्पताल में काम करने वाला कर्मी प्रियरंजन दूबे उर्फ मनु (पूर्वडीहा निवासी) ने इंसानियत का परिचय देते हुए अस्पताल परिसर में मृत पड़े संत प्रेमानंद कुरी ( बीकानेर राजस्थान ), जो पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड के मंदिर में पिछले दो वर्षों से पुजारी का काम करते थे उनकी अंत्येष्टि क्रिया अपने कुछ सहकर्मी मित्रों के साथ मिलकर विधि विधान से सम्मान पूर्वक किया । मनु ने कहा कि जैसे ही पता चला कि अस्पताल परिसर में एक संत की मृत्यु हो गई है तथा लाश लावारिस पड़ी है तो उसने त्वरित संज्ञान लेते हुए अपने सहकर्मियों को इस विषय में बताया और सभी सहयोगियों ने मनु को इस नेक कार्य में मदद का भरोसा दिलाया । इस अंत्येष्टि कार्यक्रम में मनु के साथ सहेन्दर नाथ, गोल्डी वर्मा, अमित तिवारी, राजीव रंजन दुबे, रोहित कुमार, अरुण गुप्ता तथा दिलीप कुमार उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *