संत जोसेफ चर्च सहित संत जेवियर्स चर्च में 40 जोड़ो की हुई सामुहिक शादी

0
0e015ffc-ba66-4cc3-bb68-4c1cd6e54a8d

संत जोसेफ चर्च सहित संत जेवियर्स चर्च में 40 जोड़ो की हुई सामुहिक शादी

प्रखंड संत जोसेफ चर्च सहित संत जेवियर चर्च गोठगांव,पकरी पाठ, चेतमा एवम तुन्दटोली सहित प्रखंड के विभिन्न चर्चो मे बुधवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे पल्ली पुरोहितों द्वारा इसाई धर्म विधि से विवाह संस्कार में समाज के नियम के अनुसार जीवन यापन के लिए विवाह सूत्र में बांधा गया एवं सामाजिक व धार्मिक अधिकार दिये गये इस दौरान प्रखंड में कुल 40जोड़ो की सामुहिक शादी कराई गई।चर्च में सभी जोड़ों की पवित्र विवाह संस्कार की आशिष हुई एवं महाप्रसाद ग्रहण कर पति पत्नी के रूप में एक दुसरे को जीवन साथी चुना,विवाह मे आये सैकड़ो लोगों ने जोड़ो को बधाई दी।गौरतलब है कि मसीही परिवार की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए इससे पूर्व चर्च परिसर में मिस्सा पूजन का आयोजन किया गया।पूजा एवं विवाह कार्य संपन्न होने के बाद संक्षिप्त रूप से चर्च परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वही इस मौके पर वर वधू पक्ष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरूष उपस्थित थे जिन्होंने नए जोड़ो को अपना आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *