संत जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ और ए के सिंह कॉलेज जपला के बीच एमओयू का हस्ताक्षर

0
0e481812-5c4b-44b5-a9f0-fccc47f884de

* संत जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ और ए के सिंह कॉलेज जपला के बीच एमओयू का हस्ताक्षर |

दिनांक 22 मार्च 2024 को संत जेवियर कॉलेज महुआडांड़ में ए के सिंह कॉलेज जपला के प्रधानाचार्य और अन्य प्रोफेसर ने सेल्फ स्टडी रिपोर्ट की तैयारी के लिए विशेष दौरा किया |
उनके आने का मुख्य कारण दोनों संस्थाओं के बीच एम ओ यू का हस्ताक्षर करना था | इस दौरान संत जेवियर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर फादर एम के जोश और ए के सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सूर्यमणि सिंह, आइक्यूएसी समन्वयक सिस्टर कैसल जूलियट तथा डॉक्टर अरुण सिंह एवं अन्य प्रोफेसर शामिल थे | इसके साथ दोनों संस्थाओं के बीच सेल्फ स्टडी रिपोर्ट की तैयारी के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया गया | कॉलेज की आईयूएसी समन्वयक सिस्टर कैसल जूलियट और अन्य प्रोफेसर ने नाक की तैयारी को संक्षेप में उनके समक्ष प्रस्तुत किया और उनके संदेह का समाधान करने का प्रयास किया गया| इसके अलावा आगंतुकों को कॉलेज कैम्पस,पुस्तकालय, प्रयोगशाला, सभागार, जलपान गिरी आदि का भ्रमण कराया गया|
अंत में एक संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया | इस अवसर पर डॉक्टर फादर एम के जोश ने ए के सिंह कॉलेज के प्रोफेसरों को एसएसआर की तैयारी के लिए उचित सुझाव दिया और आने वाले समय में दोनों संस्थाओं के बीच कार्यक्रम आयोजित करने का विचार प्रस्तुत किया | इस कार्यक्रम में जपला कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर राम सुभाग सिंह, डॉ राजेश कुमार सिंह ,डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह, डॉ रवि कुमार सहित संत जेवियर कॉलेज के उपप्राचार्य डॉक्टर फादर समीर टोप्पो सहायक प्रोफेसर डॉ राजीव तिर्की, शालिनी बाड़ा, जैन मरीन सोरेंग, अंजना एक्का ,शशि शेखर, शेफाली प्रकाश, सुरभी सिन्हा ,सुबोध मिंज और अन्य प्रोफेसर उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *