संसदीय क्षेत्र की जनता की पहली पसंद सुबोधकांत सहाय: दीपक लाल

0
67476636-4dbb-4dcc-a7a7-e5f5399085ec

रांची संसदीय क्षेत्र की जनता की पहली पसंद सुबोधकांत सहाय: दीपक लाल

रांची। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता दीपक लाल ने कहा है कि रांची संसदीय क्षेत्र की जनता की पहली पसंद हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने सुबोधकांत सहाय के नाम की अनुशंसा कर दी थी, इसके बाद कांग्रेस चुनाव समिति में भी सर्वसम्मति से इस पर सहमति बनी। पूर्व की भांति इस बार भी लोकसभा चुनाव में पार्टी आलाकमान ने कांग्रेस के कद्दावर नेता सुबोधकांत सहाय को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी आलाकमान द्वारा महज घोषणा किया जाना बाकी है।
श्री लाल ने कहा कि श्री सहाय विगत चार दशक से भी अधिक अवधि से रांची संसदीय क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। वर्ष 2004 से रांची संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रहे हैं। इस दौरान श्री सहाय ने वर्ष 2004 और 2009 में व्यापक जन समर्थन से जीत हासिल की और केंद्र सरकार में मंत्री पद को सुशोभित किया।
इस बार भी पार्टी आलाकमान ने श्री सहाय को रांची संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है। श्री सहाय के नाम पर अंतिम मुहर लग चुकी है। उन्होंने कहा कि रांची संसदीय क्षेत्र में विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित किए जाने वाले सामाजिक- सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्री सहाय बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। उनकी छवि एक साफ-सुथरी जननेता की रही है। उन्होंने रांची क्षेत्र की जनता से चुनाव की तैयारी में जुट जाने एवं भारी मतों से श्री सहाय को विजयी बनाने के लिए कमर कसकर चुनावी जंग में उतरने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *