सांसद खेल महोत्सव: फुटबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर

आज सांसद खेल महोत्सव के तीसरे अंतिम दिन फुटबॉल मैच टूर्नामेंट का उद्घाटन आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव के नेतृत्व में किया गया। इस फुटबॉल टूर्नामेंट में गिरिडीह जिले के 8 टीमों ने भाग लिया। इसका फाइनल आज ही संपन्न किया जाएगा। जिससे मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, भाजपा नेता सह समाज सेवी विनोद सिंहा के सौजन्य से भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी मुख्य आकर्षण है। कार्यक्रम में आजसू महिलाध्यक्ष प्रियंका शर्मा, प्रो विनीता कुमारी, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज, नवीन सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।विशाल इंटरप्राइजेज और सुपर नेक्स्ट के बीच मुकाबला हुआ जिसमें विशाल इंटरप्राइजेज एक गोल दागते हुए मैच में जीत लिया। कॉमेंटेटर गौतम सागर राणा,नितेश कुमार डब्लू उर्फ इरशाद,सोनू खान,अलम अंसारी रेफरी मणिदेव हंसदा, पिंटू हंसदा, मो टिंकू व मो सिराज की अहम भूमिका रही। दूसरी फुटबॉल टूर्नामेंट द रॉयल और टफकॉन के बीच खेला गया । जिसमें फुटबाल टूर्नामेंट में द रॉयल्स के द्वारा 2 गोल से मैच जीता गया। टफकॉन हार गया। तीसरा होटल निखर और सलूजा गोल्ड के बीच खेला गया जिसमें सलूजा गोल्ड ने 1 गोल से जीत लिया व चौथा मैच मीडिया प्रिंट्स और duraplast के बीच खेला गया। जिसमें मीडिया प्रिंट्स एक गोल से जीता। पहला सेमी फाइनल विशाल इंटरप्राइजेज और द रॉयल्स के बीच व दूसरा सलूजा गोल्ड और मीडिया प्रिंट्स के बीच खेला जाएगा।
क्रिकेट मैच के फाइनल में डीपीएस बनाम टफकॉन खेला गया। जिसमें डीपीएस ने 82 रन का लक्ष्य दिया। टफकॉन ने 9ओवर 3 गेंद पर 8 विकेट खो कर फाइनल क्रिकेट मैच जीत लिया।

You may have missed