सांसद कालीचरण सिंह की पहल: कड़ाके की ठंड के बीच ओरसापाठ के विभिन्न बूथों पर कंबल वितरण।
प्रशांत सिंह और अमित जायसवाल ने संयुक्त रूप से बांटे सांसद द्वारा भेजे गए कंबल।

महुआडांड
चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह के निजी कोष से गुरुवार को महुआडांड प्रखंड के ओरसापाठ पंचायत में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत के विभिन्न बूथों के लगभग 100 जरूरतमंदों और गरीबों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।
कंबल वितरण का कार्य मुख्य रूप से महुआडांड प्रखंड के पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह एवं पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल के द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न किया गया। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि सांसद श्री कालीचरण सिंह क्षेत्र के गरीबों और असहायों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने अपने निजी कोष से यह राहत सामग्री भेजी है ताकि कोई भी गरीब ठंड से परेशान न हो।
मौके पर ओरसा पंचायत के बूथ अध्यक्ष सह हिंदू समाज के अध्यक्ष उदय यादव भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने वितरण कार्य में सहयोग करते हुए कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में इस तरह की पहल से समाज के अंतिम व्यक्ति को राहत मिल रही है। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
