“संजय सेठ ने बिशुनपुर में राज्य स्तरीय किसान मेला का किया उद्घाटन, 3000 किसानों की भागीदारी
आज बिशुनपुर में कृषि विज्ञान केन्द्र गुमला विकास भारती बिशुनपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय किसान मेला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ द्वारा किया गया।
किसानों की आय में वृद्धि, तिलहनी फसलों को प्रोत्साहन तथा उन्नत कृषि तकनीकों का व्यापक प्रसार करने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में लगभग तीन हजार की संख्या में किसान बंधु/ भगिनी शामिल हुए।
इस मेले में किसानों व विकास भारती के विभिन्न प्रकल्पों का जीवंत प्रदर्शिनी भी लगाया गया साथ ही वैज्ञानिकों, प्रसार कर्मियों एवं अन्य हितधारकों ने एक मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए और नई कृषि तकनीकों की जानकारी का आदान प्रदान किया।
इस अवसर पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० एस०सी० दुबे, गुमला जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती किरण बाड़ा, लातेहार जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह, लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेश सिंह, गुमला नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला उरांव, श्री प्रवाल मैत्र, श्री भिखारी भगत, श्री महेन्द्र भगत जी सहित अनेक वैज्ञानिकगण, शुभचिंतक बंधु व मीडिया के साथी उपस्थित रहें।

