संधि दीपों से जगमगा उठे पूजा पंडाल, श्रद्धालुओं ने लगाए मां दुर्गा के जयकारे

0

संधि दीपों से जगमगा उठे पूजा पंडाल, श्रद्धालुओं ने लगाए मां दुर्गा के जयकारे

पलामू जिले के मेदीनीनगर मुख्यालय में रविवार को व्रतियों ने निर्जला महाष्टमी व्रत रखकर पूजा पंडालों में मां दुर्गा के अष्टम रूप महागौरी की पूजा-अर्चना की।
वहीं व्रतियों ने अपने-अपने मन्नत के अधार पर दीपदान किया व नारियल फोड़े। इस दौरान दीपयज्ञ से कई पूजा पंडाल जगमगा उठे। इस दौरान जय मां दुर्गा के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
साथही सोमवार को मां दुर्गा के नवम रूप मां सिद्धिदात्री की पूरे भक्तिभाव से आराधना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *