सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में मोतियाबिंद मरीजों के लिए विशेष शिविर, पंजीकरण 3 जनवरी तक

रंका | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रंका में आगामी 5 जनवरी को एक विशेष मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का पंजीकरण 3 जनवरी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी ने बताया कि इच्छुक मरीज सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक सीएचसी रंका में आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकृत मरीजों का ऑपरेशन 5 जनवरी को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।