साम्प्रदायिकता की आंच पर फिर से राजनीतिक रोटी सेकना चाहते है शशि भूषण मेहता :- बिट्टू सिंह

0
23f89ec0-6b4c-4699-a1b2-ca8133b31518

साम्प्रदायिकता की आंच पर फिर से राजनीतिक रोटी सेकना चाहते है शशि भूषण मेहता :- बिट्टू सिंह

पलामू जिले पांकी विधानसभा के वर्तमान विधायक दुर्गा पुजा के सप्तमी को नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड मुख्यालय में विवाह मंडप का शिलान्यास करने पहुंचे थे।
जहां विधायक डॉक्टर शशी भूषण मेहता के द्वारा दिए गए विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पे वायरल हो रहा है।
इसे लेकर पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह और बिट्टू सिंह ने बयान जारी कर कहा की।
विधायक ने चुनाव जीतने से पहले जनता से जो वादा किया था उसे पूरे करने के बजाए समाजिक माहोल खराब करने में लगे है।
साथहीं कहा की उन्होंने पूर्व में जिस प्रकार पांकी विधानसभा एकता का मिशाल था।
उसी तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण इस विधानसभा में रहने दे।

वहीं पूर्व विधायक ने कहा की वर्तमान विधायक की मानसिक स्थिति ब्रह्म हत्या(सुचिता मिश्रा) हत्या के कारण बिगड़ चुकी है और वह विकास का एक भी कार्य ना करके विधानसभा के लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं तथा धार्मिक उन्माद फैलाकर वोट के राजनीति करना चाह रहे हैं।
साथ ही पार्टी का हवाला देते हुए वर्तमान विधायक को सलाह देते हुए कहा की आपके पार्टी का नारा है सब का साथ सबका विकास आप उसपे अमल कीजिए।
आगे उन्होंने कहा की विधायक पर पहले से ही बलात्कार एवं हत्या के साथ-साथ तमाम घोटालों के आरोप हैं और उनके साथ चलने वाले व्यक्ति उसी श्रेणी के हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विधायक मेहता ऐसे दोहरे चरित्र वाले व्यक्ति है जो 2 महीने पहले रक्षाबंधन के समय मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाते हैं। और उन्हें अपनी बहन मानकर सम्मान देने का ढोंग करते हैऔर नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व के अवसर पर ऐसा अनर्गल बयान देते हैं।
यह ऐसे बहरूपिया व्यक्ति हैं जो कभी चादरपोशी के लिए मजार पर जाते हैं कभी ईसाई बनकर चर्च जाते रहे और आज झूठ सनातनी होने का प्रचार कर रहे हैं।
वह सत्ता के लिए मनुष्य तो क्या देवी देवताओं को भी बक्शने वालों में से नहीं है।
और अपने निंजी स्वार्थ के लिए कभी भी कोई रूप धारण करके जनता के समक्ष आ जाएंगे।
पांकी विधानसभा के जनता ने मेरे पिता और मुझे प्यार से बाबू कह कर बुलाया है और साथ में पूरी जनता का प्यार हम दोनो बाप बेटे को दिया है।
उसे कोई नहीं छीन सकता जब मेरे पिता स्व विदेशी बाबू जीवित थे उसे वक्त झारखंड के 81 विधानसभा में यह विधानसभा विकास के मामले में अव्वल स्थान पर आता था परंतु जब से वर्तमान विधायक को सत्ता मिली तब से केवल उल्टी सीधी वा बचकानी हरकतों से वे जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे।

विकास के नाम पर उनके पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है ।
वह अपनी तुलना मेरे स्वर्गीय पिता से करते हैं तो मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं कि वह मेरे साथ डिबेट में आकर जनता के समक्ष अपनी बातों को रखें वह मेरे पिता तो क्या 3 वर्षों में मेरे किए गए कार्यों की भी बराबरी नहीं कर पाएंगे।
वह सच्चे सनातनी होते तो एक अबला और ब्राह्मण स्त्री जिस ब्राह्मण देवता की हम सभी इस धरती पर पूजा करते हैं उसकी हत्या करने का पाप नहीं लेते। साथ ही यह अनाप-शनाप बयान बाजी इस ब्रह्म हत्या के परिणामस्वरूप उनके मुंह से निकल रहा है जो उनके रावण रूपी अहंकार के विनाश का कारण बनेगी।
समय नजदीक है जनता सब देख रही है आगामी चुनाव में हम सभी श्रीराम के वंशज इन्हें सबक सिखाने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *