साली के साथ डांस करने पर चप्पलों से पति को पीटा

0
Untitled

साली के साथ डांस करने पर चप्पलों से पति को पीटा

 

आगरा: एक युवक ने साली के साथ ठुमके लगाए तो मामला पुलिस के पास आ पहुंचा। मामला ठुमके लगाने तक ही सीमित नहीं रहा। छज्जे पर पत्नी खड़ी थी। उसने पति को एक घंटे तक बिना रुके डांस करते देखा तो गुस्से में आ गई। ऊपर से ही चप्पल फेंककर पति में मार दी। शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में दोनों के बीच समझौता कराया गया। समझौते की शर्त ये है कि पति उसकी बहन से फोन पर बात नहीं करेगा। युवक कागारौल क्षेत्र का निवासी है। मथुरा निवासी युवती से 2012 में शादी हुई थी। एक बच्चा भी है। । डांस हुआ तो पति मर्यादा भूल गया। ऐसा डांस किया कि बवाल हो गया। पत्नी ने गुस्से में पति को सबके सामने चप्पल मार दी। पति को लगा उसकी बेइज्जती हो गई। पत्नी भी मायके में ही रुक गई। यह मामला पुलिस के पास आया। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह दहेज की मांग नहीं थी। दोनों को समझाया गया। पत्नी ने शर्त रखी कि पति फोन पर उसकी बहन से बात नहीं करेगा। उसके घर जाया करेगा तो बहन से बात नहीं किया करेगा। उससे दूर ही रहेगा। पति भी इस बात के लिए तैयार हो गया। उसने कहा कि वह ससुराल ही जाने से बचेगा। दोनों में समझौता हो गया। वहीं एक अन्‍य मामले में पति-पत्नी में विवाद हुआ। पत्नी मायके चली गई। पति भी गुस्से में लेने नहीं पहुंचा। पत्नी को गुस्सा आ गया। वह पुलिस के पास आ गई। पुलिस उसे लेकर ससुराल पहुंची। उसने जींस टॉप पहन रखा था। गांव में इसी बात का बतंगड़ बन गया। गांव में कानाफूसी शुरू हो गई। मामला बढ़ गया। शनिवार को इस विवाद का भी निस्तारण कराया गया। विवाद की वजह मामूली थी। बाद में उसने बड़ा रूप लिया। जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी युवती की शादी वर्ष 2023 में मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।। तीन महीने पहले पत्नी मायके आकर रहने लगी। पति बुलाने नहीं आया तो पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस के साथ गांव पहुंची। उस दौरान उसने जींस टॉप पहन रखा था। गांव में लोगों ने तरह-तरह की बातें बनाईं। उसे लगा कि सामाजिक रूप से उसकी बेइज्जती हो गई। वह पत्नी को साथ रखने का तैयार नहीं था।पत्नी ने यह सुना तो उसने वादा किया कि मरते दम तक कभी जींस नहीं पहनेगी। उसे नहीं पता था कि जींस पहनकर पुलिस लेकर आने पर बात इतनी बढ़ जाएगी। पत्नी के झुकने पर पति भी झुक गया। समझौता हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *