साइकिल गरबा’ के बाद अब बाइक और जीप पर गरबा का वीडियो हो रहा वायरल…

0

नवरात्रि पर ‘डांडिया’ और ‘गरबा’ का जश्न जोरों पर छाया हुआ है. देश नवरात्रि के जीवंत रंगों में डूबता जा रहा है और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई वीडियो सामने आ रही हैं. इनमें लोग त्योहार मनाने के अपने अनूठे तरीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला गरबा ड्रेस में साइकिल चलाते हुए स्किपिंग कर रही थी. इसी तरह का एक और वीडियो अब राजकोट से वायरल हो रहा है.वायरल वीडियो गुजरात के राजकोट शहर का है. इसमें कई महिलाओं को हाथों में तलवारें लेकर बाइक, स्कूटर और जीप पर सवार होकर गरबा का एक अनोखा रूप प्रस्तुत करते देखा जा सकता है. यह कार्यक्रम राजकोट के राजवी पैलेस में आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में गुजरात की पारंपरिक पोशाक पहनी महिलाओं ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर सवार होकर तलवारें लहराते हुए कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया और फिर कलाबाजी दिखाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *