साहिबगंज एसपी पहुंचे ईडी दफ्तर, सवाल जवाब शुरू;

0
4af841908e8f73bc7517766e0a70ba2e145a0a2c05b3e6e5591d750992c12ab4

साहिबगंज एसपी पहुंचे ईडी दफ्तर, सवाल जवाब शुरू साहिबगंज पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम आज राजधानी रांची के हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि एसपी नौशाद आलम से ईडी के अफसरों ने पूछताछ शुरु कर दी है।

इससे पहले 10 नवम्बर को समन कर बीते 22 नवम्बर को ईडी ने एसपी नौशाद आलम को सवाल जवाब के लिए ईडी कार्यालय में उपस्थित होने को कहा था। मगर एसपी नौशाद आलम की ओर से ईडी को पत्र भेज कर उपस्थित होने के लिए दूसरी तारीख मांगी गई थी।

इसके बाद ईडी ने 22 नवम्बर को ही नौशाद आलम को दूसरा समन भेजकर कर 28 नवम्बर को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था। एसपी नौशाद आलम पर साहिबगंज में अवैध खनन के गवाह विजय हांसदा को भड़काने का इल्जाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *