सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

0
1709dc7f-534e-4f09-9d8b-59b6cea3ddee

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

हेलमेट न पहनकर वाहन चलाने वाले लोगों को फूलमाला पहनाया गया

सड़क सुरक्षा माह के तहत ज़िले के छः मुहान चौक एवं रेडमा चौक पर वाहन जांच सह जागरूकता अभियान चलाया गया। ज्ञातव्य हो कि पूरे देश में 15 जनवरी से 14 फ़रवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज ज़िले के छः मुहान एवं रेडमा चौक पर सभी दो पहिया वाहनों का जांच किया गया। वंही बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले चालकों व ट्रिपल लोड सवार लोगों को फूल माला पहनाया गया तत्पश्चात उनलोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई एवं जो व्यक्ति हेलमेट पहने हुए थे उन्हें गुलाब फ़ुल देकर सम्मानित किया गया। सड़क सुरक्षा सेल के सदस्य यातायात के नियम के विरुद्ध वाहन चलाने वाले लोगों को यातायात नियम जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीडिंग, ड्रिंक ड्राइव आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर थाना प्रभारी, ट्रैफिक इंचार्ज रामजीत सिंह, सड़क सुरक्षा प्रबंधक विनीत कुमार, डब्लू कुमार यादव, अली अंसारी आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *